सक्ती

अधिवक्ता परिषद का दिवाली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

अधिवक्ता परिषद बुद्धजीवियों का संगठन… राजकुमार सचदेवा (विभाग संघ चालक)

अधिवक्ता परिषद का दिवाली मिलन समारोह का हुआ आयोजन kshititech

बिलासपुर– अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद बुद्धजीवियों का संगठन है यह बात अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बिलासपुर संघ चालक एवं प्राध्यापक राज कुमार सचदेवा ने कहा कि बुद्धजीवी होने के नाते समाज को राष्ट्रीय स्वयं संघ के रीति नीति से परिचय कराना और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना आप सबका दायित्व है। इस अवसर पर प्रांत महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने संविधान दिवस के परिप्रेक्ष्य में आयोजित 29-30 नवंबर को लख्खी राम सभागृह में आयोजित अधिवक्ता प्रादेशिक अधिवेशन की तैयारी के संबंध में जानकारी प्रस्तुत किया। पश्चात स्वल्पाहार के साथ दीपावली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सक्ती जिला अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि इस आयोजन में बिलासपुर रायपुर, सक्ती जिले के कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने प्रांत उपाध्यक्ष रमाकांत पांडेय, भूपेंद्र सिंह आदी सकारात्मक एवं सराहनीय भूमिका रही।