शिक्षक ने एक पेड़ मा के नाम से विद्यालय में लगाया पौधा

बिर्रा – विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को शासन के योजनानुसार सभी जगह एक पेड़ मां के नाम से पौधा लगाने का कार्यक्रम हमारे छत्तीसगढ़ के अलावा पूरे भारत भर में चल रहा है। इसका उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ बनाना ही नहीं बल्कि सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित कर एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य का निर्माण करना है। इसका मुख्य उद्देश्य अपने मां चाहे वे जीवित हो या न हो। उनके सम्मान में एक पेड़ लगाना है। इसी कार्यक्रम के तहत लीला मंडली चौक बिर्रा निवासी शिक्षक बुद्धेश्वर कुमार कश्यप जो वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलिहाघाट में पदस्थ है। उन्होंने ने भी अपने मां के नाम से एक पेड़ विद्यालय में लगाया है। जिसे अपने ही खर्च से लोहे के ट्री गार्ड बनाकर सुरक्षित किया है। जिसे नियमित रूप से देखभाल करता है। इसके साथ ही अपनी पत्नी एवं 2 बेटियों के नाम से भी विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया है। इस कार्य के लिए विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य अभय कुमार पांडेय और ग्राम वासियों ने शिक्षक बुद्धेश्वर कुमार कश्यप का इस नेक कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।


