सक्ती

सक्ती के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 1 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम

सक्ती –  सक्ति शहर के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल सक्ति में आगामी 1 अक्टूबर 2025 दिन- बुधवार को सुबह 10:00 बजे से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग सक्ति एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सक्ति की ओर से किया गया है,आयोजक संस्था ने समस्त रक्तदाताओं एवं नागरिक बंधुओ को इस शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है, तथा अधिक से अधिक रक्तदान करने का भी आग्रह किया है।