स्कूल अंदर चोरी के नियत से घुसने वाला आरोपी अभय कुमार देवांगन निवासी अखराभांठा को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बलदाऊ प्रसाद साहू साकिन सक्ती का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 27.9.2025 के रात्रि में दो लड़के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल अखराभांठा के अंदर चोरी करने की नियत से घुसे थे जिन्हे स्कूल अंदर घुसे देखे जाने पर अजीत उपाध्याय द्वारा फोन पर बताने पर यह एवं अजीत उपाध्याय के साथ गए तो दो व्यक्ति चोरी के नियत से घुसे थे जिन्हें दौड़ने पर एक व्यक्ति भाग गया एवं पकड़े लिये जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम अभय कुमार देवांगन पिता सत्यनारायण देवांगन उम्र 19 वर्ष अखराभांठा सक्ती के रहने वाला बताया गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में आरोपी अभय कुमार देवांगन से पूछताछ करने पर बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने गेट में ताला लगे होने से अपने दोस्त के साथ दीवाल फांद कर स्कूल अंदर चोरी करने की नियत से घुसकर आचार्य कमरा के ताला को पत्थर से तोड रहे थे तब हम दोनों को आचार्य लोग देख लिये जिससे दोनों भाग रहे थे और मुझे पकडा लिये तथा मेरा दोस्त अंधेरा का फायदा उठा वहां से भाग गया। प्रकरण की विवेचना पर आरोपी अभय देवागन के विरुद्ध के प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की पता तलाश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।


