सक्ती थाना क्षेत्रांतर्गत 02 अलग-अलग जगहों पर चोरी करने वाला आरोपी भागीरथी साहू गिरफ्तार

चोरी का मशरूका सहित चोरी की मोटर सायकल बरामद
सक्ती । थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 एवं अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 में अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की घटनाएं कारित की गई थीं। जिस परअपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की लगातार पता तलाश की जा रही थी।
प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 31.05.2026 को थाना स्टाफ द्वारा जुर्म-जरायम एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कसेरपारा सक्ती के पास एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में मोटर सायकल सहित खड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी साहू पिता स्व. लखन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डूमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया। आरोपी से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन लेने पर उसने थाना सक्ती क्षेत्र में ग्राम हरेठी के आंगनबाड़ी में एवं वार्ड नंबर 06 सक्ती निवासी गोलू के घर पर में दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि जुआ खेलने की लत के कारण पैसों की आवश्यकता पड़ने पर वह चोरी की घटनाएं करता था। माह सितम्बर 2025 में ग्राम हरेठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में खिड़की से अंदर घुसकर टीवी, टेबल पंखा, एग्जास्ट पंखा, ट्यूब लाइट एवं खाद्य सामग्री, कीमती लगभग 20,000/- रुपये की चोरी करना स्वीकार किया। वहीं माह जनवरी 2026 में बुधवारी बाजार सक्ती क्षेत्र स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन एवं नगदी रकम, जुमला लगभग 15,000/- रुपये की चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी भागीरथी साहू ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व वह बेलपहाड़ (उड़ीसा) से बिना नम्बर प्लेट की एक लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेण्डर मोटर सायकल चोरी कर लाया था तथा पूर्व में चोरी किए गए सामान को बेचने हेतु सक्ती आया था।
आरोपी के कब्जे से निम्न सामाऐ बरामद किया गया।
03 नग कांसे का गिलास
02 नग कांसे का कटोरा
01 नग हीरो होंडा स्प्लेण्डर मोटर सायकल (लाल रंग)
उपरोक्त बरामद मशरूका को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी भागीरथी साहू पिता स्व. लखन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डूमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दिनांक 31.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर उप जेल सक्ती दाखिल किया गया है।



