प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कमला माली के चेहरे पर आई मुस्कानए, धुएं से मिल रही राहत


सक्ती – खाद्य विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सक्ती जिले के लोगो को लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत डभरा ब्लॉक अंतर्गत नवापारा (ड) ग्राम की निवासी कमला माली को एलपीजी गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्रदान किया गया। जिसका उपयोग कर उनके चेहरे पर लगातार मुस्कान बनी हुई है और वे बहुत खुश है। कमला एवं उनका परिवार पहले लकड़ी एवं उपले, कंडे जलाकर खाना पकाते थे। जिससे अब उन्हें छुटकारा मिला है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से ग्रामीण और वंचित समुदायों के जीवन में क्रांतिकारी सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है, जिससे लकड़ी और उपलों से खाना पकाने के बजाय साफ एलपीजी ईंधन का उपयोग हो रहा है। यह योजना खाना पकाते समय धुएँ से मुक्ति दिलाती है, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करती है और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। एलपीजी कनेक्शन दिए जाने और स्वच्छ ईंधन तक पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि होने से यह योजना भारत में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। उज्ज्वला योजना सतत विकास लक्ष्यों, विशेषकर स्वच्छ ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने में भारत की प्रगति को गति दे रही है। महिलाए इस योजना को अपनाकर इससे लाभान्वित हो रही है। जिससे ग्रामीण भारत में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है।


