सक्ती

3 घंटे तक चला चक्का जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुला सड़क

3 घंटे तक चला चक्का जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुला सड़क kshititech

बिर्रा – बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करही में 15 सितंबर दिन सोमवार को सुबह लगभग 10:00 बजे जहरीली शराब की सेवन करने से दो युवक अचेत अवस्था में गिर गए। दोनों को परसदा के निजी अस्पताल में ले जाया गया । जहां से उसे सारंगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सारंगढ़ पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे दिन 16 सितंबर दिन मंगलवार को शराब बेचने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह 8:00 बजे से ही मृतक सूरज यादव,उम्र 30 वर्ष पिता कार्तिक राम, और और मृतक मनोज कश्यप उम्र 38 वर्ष पिता रामकुमार कश्यप के  परिजन एवं करही के ग्रामीणों के द्वारा बस स्टैंड चौक बिर्रा में चक्का जाम कर दिया गया। चक्का जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के समझाइश उपरांत शराब बेचने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर 3 घंटे के बाद 11:00 बजे चक्का जाम समाप्त हुआ। इसके बाद  आवागमन शुरू किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड चौक बिर्रा में चक्का जाम करने से चारों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग गई। डभरा चंद्रपुर ,रायगढ़ की ओर से आने वाली वाहन जो शिवरीनारायण बिलासपुर की ओर जाती है। इसके अतिरिक्त डभरा से बिर्रा, चांपा और कोरबा की ओर जाने वाली वाहने रोड में खड़ी रही। इसी तरह चांपा कोरबा से भटगांव बलौदा बाजार रायपुर की ओर जाने वाली वाहन भी लंबी लंबी कतार में खड़ी रही। इस बिर्रा रूट से आने जाने वालों को 3 घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।  बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करही में 15 सितंबर दिन सोमवार को सुबह लगभग 10:00 बजे गीप्सी फाइन व्हिस्की गोवा जहरीली शराब की सेवन करने से दो युवक अचेत अवस्था में गिर गए। दोनों को परसदा के निजी अस्पताल में ले जाया गया । जहां से उसे सारंगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सारंगढ़ पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। सारंगढ़ में ही शून्य में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरे दिन 16 सितंबर दिन मंगलवार को शराब बेचने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह 8:00 बजे से ही मृतक सूरज यादव,उम्र 30 वर्ष पिता कार्तिक राम, और और मृतक मनोज कश्यप उम्र 38 वर्ष पिता रामकुमार कश्यप के  परिजन एवं करही के ग्रामीणों के द्वारा बस स्टैंड चौक बिर्रा में चक्का जाम कर दिया गया। चक्का जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के समझाइश उपरांत शराब बेचने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर 3 घंटे के बाद 11:00 बजे चक्का जाम समाप्त हुआ। इसके बाद  आवागमन शुरू किया गया।
अगर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की माने तो बिर्रा थाना के अंतर्गत ग्राम करही में एक दर्जन लोग अवैध शराब बेचते हैं। लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं करती है। अवैध शराब बेचने वालों से दोनों युवकों सूरज यादव और मनोज कश्यप ने शराब खरीद कर पिया। उसके बाद उन दोनों की मौत हो गई। पुलिस केवल एक अवैध शराब विक्रेता को पकड़ कर हिरासत में लिया है। विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो शराब की सेवन के बाद दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। बिर्रा पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।