छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में चपरासी के द्वारा रुपए लेने का मामला

बिर्रा – छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में पदस्थ चपरासी मनहरण लाल साहू व महिला बैंक मित्र आशा गणेशराम साहू की आपसी मिलीभगत से बिर्रा क्षेत्र के महिला समूहों से लोन पास कराने के एवज में कमीशन लेकर पास कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खाताधारक ग्राहकों और महिला समूहों ने चपरासी एवं महिला बैंक मित्र से परेशान होकर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को हटाने की मांग किए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा, जिला जांजगीर चांपा का ग्रामीण क्षेत्र में स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राहक को बैंक में ज्यादा से ज्यादा बैक सुविधाएं का लाभ मिल सके और ग्राहक को कोई भी प्रकार से परेशानियों का सामना करना न पड़े। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा की स्थापना लगभग तीन – चार दशक पूर्व में की गई है। लेकिन इस संबंध में नाम नहीं छापने की शर्त पर मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में पदस्थ चपरासी मनहरण लाल साहू पिछले 20 – 25 वर्षों से एक ही बैक में अंगद के पांव की तरह जमे हुए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का काफी लंबा अनुभव होने के कारण अपने अनुभव इसका लाभ उठाकर मनमानी तरीके से खाताधारक ग्राहकों और महिला समूहों को अपने जाल में फंसाकर कमीशन लेकर तरह तरह का बैंक सुविधाएं उपलब्ध कराना चपरासी मनहरण लाल साहू के चुटकी का काम है। इसके साथ ही चपरासी मनहरण लाल साहू और महिला बैंक मित्र आशा साहू की भूमिका को लेकर बैक में अनेक सवाल उठ रहे हैं। इनका छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा के अधिकारी से सीधा लिंक संपर्क होने के कारण बैंक के लोन अधिकारी से सांठगांठ करके किसी भी समूह का कमीशन लेकर दो से तीन दिनों में लोन पास हो जाता है। इसके बावजूद संबंधित को लोन की रकम भी दिला दी जाती है। परन्तु जिन महिला समूहों के द्वारा लोन पास कराने के लिए चपरासी मनहरण लाल साहू व महिला बैंक मित्र आशा गणेशराम साहू से महिला समूह का लोन पास कराने के लिए इनकी देखरेख में फाईल गुजरती है तथा चपरासी व महिला बैंक मित्र के द्वारा महिला समूह से कमीशन लेकर पास कराने के लिए महिला समूह से कमीशन लेकर ही फाईल आगे बढ़ जाती है। जब महिला समूह इनके संपर्क में नहीं आने पर महिला समूह का लोन पास के लिए बैंक के फाईलो में धूल खा रहे हैं। जब गरीब खाता धारक के द्वारा चपरासी मनहरण लाल साहू को रुपए देने में असमर्थ होने पर गरीब का फाइल बैंक में ही दबा दिया जाता है। इसके बावजूद गरीब खाताधारक को बेवजह कई महीनो तक घुमा घूमाकर परेशान किया जा रहा है। चपरासी मनहरण लाल साहू एक ही बैक में विगत लगभग दो दशक से अधिक समय तक एक ही बैंक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में अंगद के पांव की तरह जमे हुए हैं। इनके खिलाफ में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बिर्रा के शाखा प्रबंधक मंगल केवट को सब कुछ पूरा-पूरा जानकारी होने के बाद भी अनजान बैठे हुए हैं। आज छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में चपरासी मनहरण लाल एवं महिला बैंक मित्र आशा साहू की हठधर्मिता और आपसी मिलीभगत को इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही चपरासी मनहरण लाल साहू ने बैक को कमाने का सस्ता और आसान तरीका ढ़ूंढं निकाला है। वहीं महिला समूह के अधिकांश महिला को चपरासी मनहरण लाल साहू एवं महिला बैंक मित्र आशा साहू बिर्रा के कार्यशैली से खासा परेशानी से जुझना पड़ता है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में पदस्थ चपरासी मनहरण लाल साहू और महिला बैंक मित्र आशा गणेशाराम साहू के अभद्र व्यवहार एवं क्रियाकलाप और कार्य शैली एवं कल आ जाना, परसों आ जाना ,एक सप्ताह के बाद आ जाना, 15 दिन बाद आना, एक महीना के बाद आना आदि से क्षेत्र के खाता धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब समय रहते इन चपरासी मनहरण लाल साहू व महिला बैंक मित्र आशा साहू के खिलाफ जांच करना अत्यंत जरूरी है। यह बात बिर्रा क्षेत्र के गांवों में लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो बिर्रा क्षेत्र के खाता धारकों ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में पदस्थ चपरासी मनहरण लाल साहू एवं महिला बैंक मित्र आशा गणेशराम साहू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को यहां से अन्यत्र हटाने की मांग किए हैं।
मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। इसकी जांच होनी चाहिए।
मनहरण लाल साहू
चपरासी
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक,
शाखा – बिर्रा
उक्त संबंध में जानकारी लेकर उचित कार्रवाई किया जाएगा।
मंगल केवट
शाखा प्रबंधक
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक
शाखा बिर्रा


