सक्ती

लीनेस चेयरपर्सन ने राष्ट्रीय पर्व पर कराया निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब सी एम 1 संपदा सक्ती क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस राम कुंवर साहु ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट राष्ट्रीय पर्व के तहत सक्ती के शासकीय माध्यमिक शाला सोंठी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर चौथी से आठवीं तक के बच्चों में राष्ट्रीय पर्व पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराया। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें प्रथम,द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार दे सभी को बिस्कुटों का वितरण किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर,डिस्ट्रिक्ट एक्सिक्यूटिव आफिसर डा. शालू पाहवा,पूर्व एरिया आफिसर लता नायक,विजया जायसवाल, अनीता सिंह, निधि सिंह, प्रभा जायसवाल, विनिता जायसवाल कोषाध्यक्ष पूनम साहु एवं अन्य सदस्य के साथ स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।