सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने डाॅक्टर्स -डे पर किया डॉक्टर का सम्मान

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी एम -1 संपदा सक्ती ने 1 जुलाई डाक्टर्स-डे पर चिकित्सा जगत में अपना अमूल्य योगदान देने वाले माधव मेडिकेयर के डाॅक्टर ऋषी अग्रवाल रिटायर्ड मेजर इंडियन आर्मी का बूके, श्रीफल,शाल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया और सभी ने डाक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डा शालू पाहवा ने कहा कि डॉ ईश्वर का दूसरा रूप होते हैं ये मरीजों की इलाज में दिन रात एक कर देते हैं इस अवसर पर लीनेस मंजू जायसवाल, विजया जायसवाल, अनीता सिंह, निधि सिंह, प्रभा जायसवाल, विनिता जायसवाल, पूनम साहू, भगवती देवांगन, कलेश्वरी साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।