सक्ती

नए सरपंच-पंच पहुंचे कलेक्ट्रेट  2 माह से नहीं मिला प्रभार
पूर्व सरपंच-सचिव नहीं सौंप रहे दस्तावेज

मालखरौदा –   सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद के ग्राम पंचायत बड़े पाड़रमुडा में अब तक कोई सरपंच नही बैठता। पंचायत चुनाव के दो माह बाद भी नए सरपंच को कार्यभार नहीं मिला है। स्थानांतरित सचिव ने भी नए सचिव को जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। नवनिर्वाचित सरपंच और पंच सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सचिव हेमंत कर्ष के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पंचों ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच और सचिव ने अपने कार्यकाल में वित्तीय अनियमितताएं की हैं। इसी कारण वे पंचायत के दस्तावेज और प्रभार हस्तांतरित नहीं कर रहे हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने की शिकायत शिकायतकर्ताओं ने चिंता जताई है कि देरी से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो सकते हैं। इससे संभावित अनियमितताओं की जांच प्रभावित होगी। पंचायत के विकास कार्य भी रुके हुए हैं। पंचों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पंचायत का सामान्य कामकाज पूरी तरह से ठप है। प्रशासन की कार्रवाई से स्थिति स्पष्ट होगी।