सक्ती
सक्ती नगर के गौ सेवा समिति को लीनेस क्लब सक्ती ने किया सहयोग

सक्ती – नगर के गौ सेवा समिति शेल्टर को सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहने वाली संस्था लिनेश क्लब सक्ती के द्वारा 10 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान कर सेवा भाव का परिचय दिया है । नगर के गौसेवा समिति द्वारा संचालित शेल्टर रूम में लीनेस क्लब सक्ती की पूरी टीम पहुंची और उनके द्वारा गौ सेवा हेतु 10,000 नगद राशि प्रदान की गई । इस अवसर पर लीनेस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, आपको बता दे शेल्टर में बीमार जख्मी गौ माता की सेवा निःस्वार्थ भाव से की जाती है। लिनेश क्लब के सदस्यों द्वारा आज नन्हे गोवंशों को हर्षोल्लास के साथ प्यार दुलार कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाया । इस अवसर पर गौ सेवा समिति शेल्टर ने लीनेस क्लब के सभी सदस्यों का हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है ।


