सक्ती

गबेल कुर्मी समाज महासभा व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कमरीद में संपन्न

समाज के लोगों को शराब व मांसाहार छोड़ने एवं शिक्षा को महत्व देने के लिए  दिया गया सुझाव

गबेल कुर्मी समाज महासभा व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कमरीद में संपन्न<br> kshititech

सक्ती – गबेल कुर्मी समाज महासभा व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह ग्राम कमरीद जिला जांजगीर चांपा में दिनांक 27-2-2025 को संपन्न किया गया जिसमें समाज के उत्थान विकास सामाजिक जागृतियां कुरीतियों को दूर करने व समाज को अनुशासित करने के लिए पदाधिकारी द्वारा नियमों का संशोधन व सुझाव पर चर्चा किया गया। समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार, गबेल सचिव राहुल गबेल, कोषाध्यक्ष हिरामन गबेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया  शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल डोडकी के अनुसार सत्र 2023-24 में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल साथ में नगद राशि पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 12वीं प्रथम पुरस्कार संध्या गबेल पिता भागीरथी कोरबा , द्वितीय पुरस्कार  तिलेश गबेल जीवनलाल गबेल भुरकाडीह, तृतीय पुरस्कार मनीष कुमार गबेल पिता अश्विनी गबेल साजापाली, कक्षा दसवीं में प्रथम पुरस्कार किशन गबेल पिता संजय गबेल तिऊर, द्वितीय पुरस्कार नीतिका गबेल कालेश्वर गबेल तिउर, तृतीय पुरस्कार नीलम गबेल पिता सुरेंद्र गबेल डोडकी,  कक्षा आठवीं में प्रथम पुरस्कार  करन कुर्मी पिता भगवान प्रसाद कुर्मी , द्वितीय पुरस्कार मनीष कुमार गबेल पिता अरुण कुमार गबेल कुम्हारी कला तृतीय पुरस्कार यमन कुमार गबेल पिता ओम प्रकाश गबेल अमरुआ, कक्षा पांचवी में प्रथम पुरस्कार चंचल गबेल पिता जागेश्वर प्रसाद गबेल डोडकी , द्वितीय पुरस्कार प्राची वर्मा पिता पदुम वर्मा नवाडीह , तृतीय पुरस्कार  सिमरन गबेल पिता लकेश्वर कुम्हारी कला ने प्राप्त किया। भूपेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रवि गबेल,केवल लाल गबेल,नारायण गबेल, पूर्व सचिव गौरीशंकर गबेल ने इस कार्यक्रम को सराहनीय कार्य बतलाया। समाज के वरिष्ठजन कृपा राम गबेल, गंगाराम गबेल, कीर्तन गबेल,सूरज गबेल, दिलीप गबेल  ,तिलक गबेल,धरमू गबेल, सुरेंद्र गबेल, शनी राम गबेल, पुष्पेंद्र गबेल, चंद्र कुमार गबेल, हुलास गबेल, भागीरथी गबेल,मोहना गबेल,समाज के उपाध्यक्ष,खंड अध्यक्ष,पंच गण पदाधिकारी गण व समाजिक बंधू उपस्थित रहे।