सक्ती

कसेर पारा सक्ती में 4 जनवरी से 12 जनवरी तक संगीत में भागवत कथा का है आयोजन

पंडित भोला शंकर तिवारी के पावन सानिध्य में एवं कथा व्यास पंडित श्री कृष्णा तिवारी जी करेंगे

सक्ती ‌। मां महामाया की पावन नगरी सक्ती में संगीत मय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 4 जनवरी 2025 से 12 जनवरी 2025 तक ,कथा समय 2 बजे से राधे कृपा तक ,उत्सव स्थल कांस्य नगरी राम सप्ताह चौक कसेर पारा सक्ती में किया गया है जिसमें कथा व्यास पं श्री कृष्णा तिवारी जी (तागा वाले), पंडित भोला शंकर तिवारी के पावन सानिध्य में होगा। कलश यात्रा दिनांक 4/1/2025 , कथा प्रारंभ गौकर्ण चरित्र 5/1/2025 ,शिव सती चरित्र दिनांक 6/1/2025 ,नरसिंह अवतार दिनांक 7/1/2025 ,श्री कृष्ण प्राकट्य दिनांक 8/1/2025 ,गोवर्धन पूजा 9/1/2025 , रूखमणी विवाह10/1/2025 ,सुदामा चरित्र 11/1/2025 ,सहस्त्रधारा पूर्णाहुति 12/1/2025 होगी जिसमें आयोजक गण समस्त कसेर पारा एवं नगर वासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लोगों को कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।