हिंदू जागरण मंच चितरंजय जिला संयोजक तो शिवदत्त पांडे और मनोज शर्मा बने सह संयोजक

सक्ती – हिंदू जागरण मंच की शक्ति जिला इकाई की प्रथम बैठक प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश भार्गव एवं प्रांतीय संयोजक अवधेश दुबे की गरिमामय उपस्थिति तथा महाराज कृष्णम वंदे पांडे के आतिथ्य में ऑफिसर्स कॉलोनी शक्ति में संपन्न हुआ इन पलों में हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री राजेश भार्गव ने संगठन गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संगठन नारी शक्ति संरक्षण व सम्मान, हिंदू राष्ट्र प्रेम तथा आत्मनिर्भर हिंदू… ध्येय के साथ हिंदुओं के जागरण हेतु अनवरत प्रयासरत है फलस्वरूप हिंदू जागृत हो रहा है तो वहीं संयोजक अवधेश दुबे ने अपने जोशीले संवाद में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि हम अपने_अपने जाति पंथ से परे सर्वसमाज को हिंदू राष्ट्र के लिए प्रेरित करें तभी भारत माता विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित होगी तथा हिंदू राष्ट्र निर्माण का हमारा सपना साकार होगा
इस अवसर पर प्रांत संगठन की ओर से उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह को शक्ति जिला संयोजक घोषित किया गया तो वहीं पंडित शिवदत्त पांडे व पंडित मनोज शर्मा जिला सह संयोजक बनाए गए। साथ ही भगत राम साहू प्रेमचंद श्रीवास्तव, श्याम कुमार वारे, अरविंद सोनी श्याम राठौर को जिला कार्य समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया इसके पश्चात शक्ति जिला के प्रथम संयोजक बनाए जाने पर प्रांत संगठन के साथ उपस्थित लोगों के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए अधिवक्ता चितरंजय सिंह ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच हर हिंदू के दिल में राष्ट्र प्रेम जागृत करने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेरित हिंदू संगठन है तथा हम सब मंच से जुड़कर भारत भूमि को हिंदू राष्ट्र का सम्मान दिलाने अपने भूमिका सुनिश्चित करें। आज बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्री राजेश भार्गव ने संगठन गीत हिंदू को जगाना है, की मधुर प्रस्तुति के साथ किया ।


