47 वर्ष से अनवरत चल रहा है श्रावणी महायज्ञ रुद्राभिषेक

सक्ती – प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के पवित्र महीने में श्रावणी महायज्ञ रुद्राभिषेक पूजा सक्ती निवासी पं.घनश्याम पांडेय एवं श्रीमती संगीता पांडेय के निवास वार्ड नं. 9 रानीसागर पारा में चल रहा है जिसमें श्रद्धालु भक्तजन प्रतिदिन पहुंचकर पुण्य के भागी बन रहे हैं इस संबंध में घनश्याम पांडे ने बताया कि स्वर्गीय धरणीधर पांडेय के द्वारा 47 वर्ष पूर्व श्रावणी महायज्ञ रुद्राभिषेक पूजा प्रारंभ कराया गया था जिसे निरंतर हमारे परिवार के द्वारा चलाया जा रहा है उन्होंने बताया कि फुलेश्वर महादेव के रूप में आराधना करते हुए श्रावड़ी महायज्ञ पूजा कार्यक्रम में मंत्रोचार के साथ विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया जाता है जिसमें भगवान शिव जी को बेलपत्र एवं पुष्प माला अर्पित किए जाते हैं शिवजी का श्रावणी महायज्ञ समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए किया जाता है कली काल में इस महायज्ञ के अनेकों गुण हैं जिसमें अकाल मृत्यु से बचाव सहित दुख हरित कलेश आदि विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्ति इससे मिलती है तथा इससे सुख समृद्धि एवं सभी मनोरथ पूरे होते हैं
( सावन के अंतिम दिवस पर होगा वृहद भंडारे का आयोजन- 47 वर्षों से निरंतर चल रहे श्रावणी महायज्ञ रुद्राभिषेक के इस आध्यात्मिक आयोजन में जहां महीने भर श्रद्धालु शामिल होते हैं वही इस भक्ति धारा को भक्ति मय एवं भव्य रूप देने के लिए सावन महीने के अंतिम दिवस विधि विधान से पूजा अर्चना रुद्राभिषेक महा मंगल आरती पश्चात वृहद भंडारा का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी सावन महीने के अंतिम दिवस पर श्रद्धालु जनों की बड़ी संख्या उपस्थिति में भंडारे का आयोजन किया जाएगा )


