सक्ती

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल सक्ती के द्वारा कॉलेज के सामने लगाया युवा चौपाल एवं राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

सक्ती ‌। आज सक्ती शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल सक्ती के द्वारा जे एल एन डी कॉलेज के सामने युवा चौपाल का आयोजन किया गया , जिसमें युवाओं को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा जनता पार्टी के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी एवं लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कांग्रेस कमलेश जांगड़े के लिए भी वोट मांगा , जिसमें मुख्य रुप में जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा , नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष चिराग़ अग्रवाल, प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष रोशन राठौर , मंडल उपाध्यक्ष लाखन नामदेव , परमेश्वर साहू , महामंत्री सोमेश सोनी  ,सूरज देवांगन मीडिया प्रभारी अनुराग विश्वकर्मा, मंत्री विजय साहू , रामअवतार साहू , हेमंत यादव एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तथा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शरबत का भी वितरण किया गया।