सक्ती

सियान सदन को लेकर लगातार हो रही शिकायत

स्टीमेट और नक्शे में छेड़छाड़ कर 8 की जगह बन गया 5 दुकान

सक्ती ‌। पालिका द्वारा स्वर्गीय बिसाहु दास महंत सियान सदन का निर्माण गत वर्ष कराया गया था जिसमें लगातार उंगलियां उठ रही है वहीं उक्त भवन में बने दुकानों के आवंटन के बाद फिर से निरस्त भी कर दिया गया था। इस संबंध में एक शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को मिली थी, जिसमें मौका जांच भी कराया गया है। बता दें कि शिकायतकर्ता ने पत्र में लिखा है कि नगर पालिका परिषद सक्ती अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में सियान सदन भवन के निर्माण कराया गया है। उक्त भूमि नजूल विभाग के रिकॉर्ड में सीट क्रमांक 27 की भूखंड का चलता नंबर 9 रकबा 360 वर्ग मीटर वर्गमीटर सराय भवन के नाम पर पालिका के प्रबंध में दर्ज है।
वही सियान सदन भवन निर्माण के समय 5 फरवरी 20 और 6 जून 20 को रोक लगाने पत्र भी दिया गया था सराय भवन के नाम से अंकित भूमि भूमि का प्रयोजन बदले बगैर वहां सियान सदन निर्माण करा दिया गया साथ ही सियान सदन निर्माण के लिए स्वीकृत स्टीमेट और नक्शा के विपरीत कार्य कराया गया है जिसका मौका निरीक्षण भी कराया जा चुका है वहीं उक्त ठेकेदार को भी निर्माण की राशि दे दी गई है शिकायत में कहा गया है कि नक्शे के अनुरूप नीचे 4 दुकान और ऊपर 4 दुकान कुल 8 दुकानों का निर्माण होना था मगर ठेकेदार द्वारा अपने हिसाब से 3 दुकान नीचे 2 ऊपर बनाई गई है।
उक्त भवन निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व पार्किंग नहीं है। बता दें कि लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से उक्त सियान सदन का निर्माण कराया गया है, जिसने भी पूरी भर्राशाही ही की गई है। अब यह संसय सब लिए बना हुआ है है, ऐसी स्थिति में जो गड़बड़ी की गई है उसमें कार्यवाही कैसे होगी, क्योंकि उक्त भवन का लोकार्पण और उद्घाटन भी स्थानीय विधायक डॉ चरणदास महंत के हाथों कराया गया है।