सक्ती

नहीं रहे सक्ती के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर

सक्ती –  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनिया विकासखंड सक्ती के पूर्व प्राचार्य, एवं सक्ती विकासखंड के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी आर कर्मवीर का 15 मई 2025 दिन- गुरुवार की सुबह 5:00 बजे निधन हो गया,उनके निधन पर स्कूल शिक्षा विभाग सहित क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है, ज्ञात हो कि जी आर कर्मवीर विकासखंड सक्ती के पूर्व में शिक्षा अधिकारी रहे तथा सक्ती विकासखंड के ग्राम मसनिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य भी थे, तथा वे काफी लोकप्रिय एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे, तथा उनके निधन से जहां स्कूल शिक्षा विभाग सक्ती में भी शोक की लहर देखी गई तो वहीं उनके पढ़ाये हुए विद्यार्थी आज प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रशासनिक पदों में विराजमान होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।