सक्ती

पोरथा के राठौर परिवार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 22 से 29 तक

सक्ती – सक्ती के समीपस्थ ग्राम पंचायत पोरथा में प्रतिष्ठित राठौर परिवार में नंदकिशोर राठौर व श्रीमती पद्मा राठौर के निवास स्थान में भगवान अकारण करूणा वरूणालय श्रीराधा-कृष्ण की असीम कृपा से कार्तिक कृष्ण पक्ष सुअवसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह (ज्ञान यज्ञ) का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के संबंध में  राठौर परिवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रथम दिवस 22 अक्टूबर को बेदी पूजन कथा महत्तम गोकर्ण उद्धारम हुआ। द्वितीय दिवस 23 अक्टूबर बुधवार को नारायण का 24 अवतार, परिक्षित श्राप, सृष्टि वर्णन व धु्रव चरित्र कथा हुआ, तीसरा दिन 24 अक्टूबर गुरूवार को जड़भरत कथा, कलिप देवहुती संत्सग, प्रहलाद चरित्र कथा हुआ। चतुर्थ दिवस 25 अक्टूबर शुक्रवार को वामन अवतार, श्रीराम चन्द्र कथा, श्रीकृष्ण अवतार की कथा होगी। पंचम दिवस 26 अक्टूबर शनिवार को नन्दोत्सव, बाललीला, गोर्वधन लीला, महारास होगी, षष्ठम दिवस 27 अक्टूबर रविवार को उद्धव संवाद, प्रेम चर्चा, श्री कृष्ण रुकमणी विवाह होगा। सप्तम दिवस 28 अक्टूबर सोमवार को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, भागवत धर्म उपदेश, चढ़ौत्री, पुराण विराम होगा जबकि अष्ठम दिवस 29 अक्टूबर मंगलवार को तुलसी वर्षा, गीता उपदेश, हवन, पूर्णाहूति, सहस्त्रधारा, कपिला तर्पण, ब्राम्हण भोज संपन्न होगा। कथा समय सुबह पुराण पाठ तथा दोपहर 3 बजे से भागवत कृपा तक होगी। कथा आचार्य पं. दिलीप कुमार पाण्डेय तथा वरणाचार्य नीतेश कुमार पाण्डेय जी है। हरनारायण एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बीना राठौर टीनू राठौर योगेश्वरी राठौर जगदीश  कुसुम लता  मुनमुन अंकुर हर्षित मिंकु एवं राठौर परिवार ने सभी श्रद्धालुओं आम नागरिकों से सहपरिवार इस पावन ज्ञान यज्ञ में पधारकर भागवत कथा का रसपान कर अपने मानव जीवन को कृतार्थ करने की अपील की है।