सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने बसंत पंचमी पर स्कूल में खिलाया बच्चों को खिचड़ी

लीनेस क्लब सक्ती ने बसंत पंचमी पर स्कूल में खिलाया बच्चों को खिचड़ी kshititech

सक्ती –  ऑल  इंडिया लीनेस  क्लब सक्ती की डिस्ट्रिक्ट चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे के सौजन्य से  23 जनवरी शुक्रवार को रगजा के प्रायमरी शाला में बंसत पंचमी पर विद्या की देवी ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सभी बच्चों को प्रसाद  फल, मिठाई,  खिचड़ी भोग का प्रसाद वितरण किया प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डॉक्टर शालू पाहवा ने बच्चों को बंसत पंचमी पर्व   के बारे में बताते हुए सब को चाकलेट वितरण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दे उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लीनेस निकहत करीम मलिक ने भी सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर लीनेस अनीता सिंह,लीनेस विजया जायसवाल,लीनेस मीरा देवागंन एवं प्रधानपाठक जगदीश सिदार , पुष्पेन्द्र साहू, मनोज लजरस, चंद्रिका सिदार , निर्मला सहित,एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।