सक्ती

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिले के विभिन्न स्कूलों में सजी नन्हें कलाकारों की दुनिया चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत पर बच्चों ने उकेरे मनभावन रंग

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सपनों का भारत विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित, जिले के विभिन्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिले के विभिन्न स्कूलों में सजी नन्हें कलाकारों की दुनिया चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत पर बच्चों ने उकेरे मनभावन रंग kshititech

सक्ती – सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 18 सितम्बर 2026 को सक्ती जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की सुंदर परिकल्पना को जीवंत किया।
           सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर शुरू हुए इस अभियान के दूसरे दिन सक्ती जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित इस ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत की कल्पना और देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं संस्था प्रमुखों की अध्यक्षता में कला एवं भाषा शिक्षकों की निर्णायक समिति ने श्रेष्ठ प्रविष्टियों का आंकलन किया। सक्ती जिले के सुदूर अंचलों तक के विद्यार्थियों में इस रचनात्मक अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया, वहीं जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।