सक्ती

वंदे मातरम के 150 वें वर्ष के उपलक्ष में पूरी दुनिया में रचेगा इतिहास

रामअवतार अग्रवाल ने कहा- करोड़ों लोग एक साथ करेंगे वंदे मातरम का पूर्ण गायन

वंदे मातरम के 150 वें वर्ष के उपलक्ष में पूरी दुनिया में रचेगा इतिहास kshititech

सक्ती – वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती रचने जा रही है एक नया विश्व कीर्तिमान।देशभर में एक साथ, एक स्वर और एक लय में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन समिति शक्ति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बताया कि एक समय  एक लय  एक स्वर  वन्दे मातरम् का यह गायन पूरे देश में एक अनूठा आयोजन होगा जो कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देश के सभी राज्यों में स्थापित इकाइयों के माध्यम से किया जाएगा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी सरस्वती शिक्षा संस्थान के माध्यम से इस पूरे आयोजन को मुक्त रूप देने के लिए जोर-जोर से तैयारी चल रही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित शिक्षा संस्थान के रूप में विद्या भारती स्थापित है। जिसके पूरे देश भर में लाखों की संख्या में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में विद्यालय संचालित हैं
25 सितंबर को होने वाले आयोजन को लेकर चल रही है तैयारिया राम अवतार अग्रवाल
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रबंधन समिति शिवाजी बाल कल्याण समिति शक्ति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बताया कि वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आगामी 25 सितंम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे देशभर में एक साथ, एक लय में सम्पूर्ण वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमें कार्यक्रम का नाम नमामि भारतम् निर्धारित किया गया है एवं 25 सितंबर को ही अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती का भी कार्यक्रम पूरे देश भर में आयोजित किया जाएगा। तथा यह कार्यक्रम पूरे देश भर में विद्या भारती के अंतर्गत संचालित विद्यालय परिसरो।पोषित ग्राम व वार्ड।गाँव एवं नगर के सार्वजनिक स्थल जैसे मैदान।शासकीय अधिकारी कार्यालयसार्वजनिक बस स्टैंड।रेलवे स्टेशन।जिलाधीश कार्यालय।पूर्व आचार्य एवं पूर्व छात्रों के संस्थान जहाँ वे कार्यरत हैं।तथा सम्बंधित विद्यालय में आयोजित होना है। श्री अग्रवाल ने बताया कि आइए, मातृभूगिं के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण का स्वर बनें।वन्दे मातरम् !एक समय एक लय एक स्वर मेंवन्दे मातरम् के इस अभूतपूर्व आयोजन में अपनी सक्रिय सहभागिता करें
आयोजन को लेकर सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ ने भी जारी किया परिपत्र
25 सितंबर को होने वाले आयोजन को लेकर सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत ने भी अपने अधीनस्थ संचालित समस्त विद्यालयों को एक परिपत्र जारी किया है जिसमें सभी व्यवस्थापकगण/प्राचार्य/प्रधानाचार्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर को आग्रह करते हुए वंदेमातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम नमामि भारतम् उपलब्ध वंदेमातरम् के 150 वर्ष एक समय, एक लय, एक स्वर, वंदेमातरम् के संबंध में जानकारी दी गई है परिपत्र में बताया गया है कि सभी विद्यालयों से आग्रह है कि 25 सितंबर 2026 को ठीक 11:00 बजे इस पत्र के अनुसार कार्यक्रम की योजना करके, 21 सितंबर को पूर्वाभ्यास भी इसी समय सारिणी के अनुसार करें ताकि 25 सितंबर का मिनट टू मिनट कार्यक्रम का अभ्यास हो सके । पूर्ण वंदेमातरम् गायन विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सुबह 10:00 बजे आगमन एवं पंजीयन प्रवेश द्वार पर । सुबह10:30 बजेकार्यक्रम हेतु रवाना । सुबह10:40 से 10:45 तक सामूहिक गीत । सुबह 10:45 से 10:49 तकसूचना (कार्यक्रम संबंधी) निर्देश । सुबह 10:50 से 10:55 तकदीप प्रज्ज्वलन (अतिथियों द्वारा)। सुबह 11:00 से 11 बजकर 3 मि. 13 सेकण्ड तक वंदेमातरम् सामूहिक गायन । 11:05 से 11:15 तक अतिथि परिचय एवं स्वागत।11:15 से 11:25 तक वंदेमातरम् परिचय 11:25 से 11:40 तक मुख्य अतिथि उद्बोधन । 11:40 से 11:50 तक अध्यक्षीय आशीर्वचन।11:50 बजे से धन्यवाद ज्ञापन का कार्यक्रम होगा।