JBDAV स्कूल के डायरेक्टर अनिल दरयानी का हुआ निधन

शहर के प्रतिष्ठित JBDAV स्कूल के डायरेक्टर थे अनिल
सक्ती – सक्ती शहर के प्रतिष्ठित JBDAV स्कूल के डायरेक्टर अनिल दरयानी (उम्र 55 वर्ष) का अल्प आयु में ही दिनांक- 6 नवंबर 2025 दिन-गुरुवार को सुबह 5:30 बजे उपचार के दौरान रायपुर में निधन हो गया, उनकी अस्वस्थता के चलते विगत कुछ दिनों से उनका उपचार चल रहा था एवं अनिल दरयानी सक्ती शहर के प्रतिष्ठित JBDAV स्कूल के डायरेक्टर थे एवं जिला सक्ती प्रेस क्लब सक्ती के संरक्षक, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूज्य सिंधी पंचायत सक्ती के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार दरयानी के अनुज भ्राता तथा अंकित दरयानी के पूज्य पिताजी थे,अनिल दरयानी के निधन पर पूज्य सिंधी पंचायत, जिला सक्ती प्रेस क्लब सक्ती, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए
अनिल दरयानी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न संगठनों में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे थे तथा वे मृदुभाषी,मिलनसार एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे,तथा उनके उनके निधन से पूरे सक्ती में शोक की लहर फैल गई है तथा वह वे क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते थे।


