सक्ती

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का होगा आयोजन

सक्ती – छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 02 से 04 नवम्बर 2025 तक 03 दिवसीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद  कमलेश जांगड़े होंगी। तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रति दिवस अपराह्न 4:00 बजे से होगा।  कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि विधायक विधानसभा सक्ती एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, विधायक विधानसभा जैजैपुर  बालेश्वर साहू, विधायक विधानसभा चन्द्रपुर  रामकुमार यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती  द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य  विद्या सिदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती  नीतू राय, अध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर  पुष्पा परदेशी खूंटे, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा कवि वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा  अरूणा महेंद्र सिंह सिदार, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सक्ती  श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा  दीपक साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार  नारायण कुरें, अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर  बलराम चन्द्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार  कृष्णा रात्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत चन्द्रपुर  ओम प्रकाश देवांगन होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  मेघाराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, पूर्व विधायक  निर्मल सिंहा, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, टिकेश्वर गबेल,  संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव,  कृष्णकांत चंद्रा शामिल होंगे।

       
राज्योत्सव समारोह के प्रथम दिवस निम्न कलाकारों द्वारा दी जाएगी मनमोहक प्रस्तुति

राज्योत्सव समारोह के प्रथम दिवस कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती द्वारा नृत्य करमा के ताल पर समूह नृत्य, सुश्री विधि सेन गुप्ता द्वारा ओडीसी नृत्य, शासकीय हाई स्कूल ढीमानी द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती द्वारा छत्तीसग़ढ के भुइंया नृत्य, लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती द्वारा कंतारा नृत्य, श्री शिवांश एवं साथी द्वारा शास्त्रीय गायन, मया के संदेश से डॉ. उर्वशी साहू एवं साथी द्वारा कला जत्था और जिमी परिहार/मोनी गुड़िया द्वारा एकल गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।