सीआरपीएफ बल और जिला बल के द्वारा निकाला गया संयुक्त फ्लैग मार्च शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील


सक्ती । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे द्वारा पूरे जिले के नागिरको से शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु तथा शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दिनांक 15. 11 .2023 को सक्ती, बारद्वार ,डबरा ,चंद्रपुर, जैजैपुर, हसौद में केंद्रीय बल एवं जिला बल द्वारा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। सक्ती फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह, थाना प्रभारी सक्ती विवेक शर्मा ,रक्षित निरीक्षक उमेश राय ,डीएसपी प्रशिक्षु चंद्रहास कटेंद्र, निरीक्षक ए एन शर्मा ,सहायक उप निरीक्षक साहू, सहित सक्ती थाना के अधिकारी कर्मचारी एवं केंद्रीय बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका क्षेत्र सक्ती में पैदल फ्लैग मार्च किया गया। जैजैपुर में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजली गुप्ता, जैजैपुर थाना प्रभारी श्रीमती सतरूपा तारम तथा जैजैपुर थाना के अधिकारी कर्मचारियों और केंद्रीय बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। बाराद्वार में थाना प्रभारी गगन बाजपाई, थाना बाराद्वार के अधिकारी कर्मचारियों और केंद्रीय बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। डभरा क्षेत्र में थाना प्रभारी नरेंद्र यादव तथा थाना के अधिकारी कर्मचारियों और केंद्रीय बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थाना चंद्रपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी भारद्वाज, ठाना चंद्रपुर के अधिकारी कर्मचारियों और केंद्रीय बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थाना मालखरौदा क्षेत्र में थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी तथा थाना मालखरौदा के अधिकारी कर्मचारियों और केंद्रीय बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थाना हसौद क्षेत्र में थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र मोहले तथा थाना के अधिकारी कर्मचारियों और केंद्रीय बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।