सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२१ वीं महाआरती में पंडित अनिल शुक्ला हुए शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२१ वीं महाआरती में पंडित अनिल शुक्ला हुए शामिल kshititech

सक्ती – नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२१ वीं महाआरती में पंडित अनिल शुक्ला बसहा (बिलासपुर) परिवार सहित श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने षष्ठोपचार पूजन आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया। आज पंडित अनिल शुक्ला ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में प्रभु कृपा से शामिल होकर गौरवान्वित हूं तथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती एक सामयिक एवं अनुकरणीय पहल है ,इस हेतु हनुमान परिवार के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती हिंदू सशक्तिकरण की दिशा  में महत्वपूर्ण कदम है तथा इस धार्मिक पहल से सनातन संस्कृति का प्रवाह अविरल प्रवाहित  हो रहा है। आज हनुमान जी को भोग प्रसाद हुतासन देवांगन, यातायात थाना प्रभारी,  पप्पू खर्रा एवं अमित तंबोली ने चढ़ाया गया तथा सुंदर काण्ड पाठ* गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल निमला बाई तिवारी की ओर से कराया गया। आज सुबह का श्रृंगार हुतासन देवांगन तथा शाम का श्रृंगार उमेश देवांगन व सिंदूर अभिषेक‌ राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, निमला बाई तिवारी ने किया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल से लाइव किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर प्राप्त कर सकते हैं।