सक्ती

शुभम ग्रीन्स में आयोजित पंखिड़ा नाईट कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए सुरक्षा अभियान में हेलमेट को लेकर किया गया जागरूक

शुभम ग्रीन्स में आयोजित पंखिड़ा नाईट कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए सुरक्षा अभियान में हेलमेट को लेकर किया गया जागरूक kshititech
शुभम ग्रीन्स में आयोजित पंखिड़ा नाईट कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए सुरक्षा अभियान में हेलमेट को लेकर किया गया जागरूक kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के शुभम ग्रीन्स में 27 सितंबर की रात्रि पंखिड़ा नाईट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा को लेकर एक कदम जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा इस आयोजन में एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तो वहीं यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों की उपस्थिति में आगंतुक लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां शहर के लोगों को भी बड़े महानगरों की तरह कार्यक्रम देखने का अवसर मिलता है तो वही मैं पूरे आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं  वही कार्यक्रम में पंखिड़ा नाईट आयोजन समिति के सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया था तथा भारी बारिश के बावजूद लोग कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे एवं आगंतुको के सम्मान में जहां डिनर एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन भी थे तो वहीं ईशा ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर बहुत ही सुंदर एंकरिंग की, कार्यक्रम को सफल बनाने में पंखिड़ा नाइट आयोजन समिति के सभी ऊर्जावान साथियों का योगदान रहा तो वही गुजराती रास थीम सहित विभिन्न प्रकार के आयोजन इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे वहीं आयोजन समिति ने सभी आगंतुक नागरिकों का आभार व्यक्त किया, साथ ही पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तथा पुलिस प्रशासन द्वारा एक कदम जागरूकता की ओर चलाए गए सुरक्षा अभियान की भी लोगों ने काफी प्रशंसा की।