सक्ती

भारत स्काउट गाइड की जिला मुख्य आयुक्त पद पर हुई तनवीर कुरेशी की नियुक्ति

सक्ती ‌‌। नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मांग पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भारत स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त सक्ती के पद पर तनवीर कुरेशी की नियुक्ति के लिए स्काउट के राज्य मुख्य आयुक्त एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया था, जिस पर राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने 12 जून को भारत स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त सक्ती के पद पर तनवीर कुरेशी की नियुक्ति की है, तनवीर कुरेशी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है तथा तनवीर कुरेशी ने भी अपनी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है