सक्ती

संविधान दिवस पर शासकीय आर के के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन 

संविधान दिवस पर शासकीय आर के के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन  kshititech

सक्ती / बिर्रा- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार व मनोज कुमार कुशवाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के निर्देश में दिनांक 26 नवंबर दिन गुरुवार को श्रीमती नम्रता नोरगे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सहअध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चांपा मार्गदर्शन में शासकीय आर के के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया (बिर्रा) में संविधान दिवस पर  विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पैरालीगल वालेटिंयर सहदेव दास महंत द्वारा संविधान दिवस पर संविधान कि प्रस्तावना का वाचन किया एवं मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य,संविधान का उद्देश्य, बच्चों को अपराध से दूर रहने कि सलाह, नशा व मादक पदार्थों के सेवन से दुर रहे, शिक्षा का महत्व, बाल विवाह, बाल श्रम, परिवार परामर्श केंद्र, सखी वन स्टाफ सेंटर, महिला पुलिस थाना, विधिक सेवा प्राधिकरण गठन व उद्देश्य, नि: शुल्क विधिक सहायता,मोटर व्हीकल एक्ट, न्यायिक प्रक्रिया, बी एन एस,बी एन एन एस, गुड टच बेड टच, पास्को एक्ट, व बच्चों के साथ चर्चा कर जानकारी साझा किया गया एवं पैरालीगल वालेटिंयर सहदेव दास महंत ने बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से नालसा डॉन योजना, 2025 के मुख्य उद्देश्य को बताते हुए कहा गया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है साथ योजना के प्रमुख उद्देश्य एवं लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता फैलाना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना, नशा मुक्ति केंद्रों एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना, पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को परामर्श एवं सहायता देना, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने में सहायता करना है। चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 है।

    पैरालीगल वालेटिंयर रमेश कुमार दिवाकर द्वारा बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य: नशा मुक्त समाज का निर्माण करना तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी सहायता, उपचार, पुनर्वास और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है साथ ही अधिक जानकारी एवं निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क करने को कहा व विधिक सेवा अधिनियम के उद्देश्य, नि शुल्क की विधिक सहायता की पात्रता, बच्चों को उनके मौलिक अधिकार , मौलिक कर्तव्य,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक गण के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।