श्रीमती प्रियंका मनहर को मिला विनोबा ऐप में बेस्ट ऑफ मंथ का पुरस्कार

सक्ती / बिर्रा- विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत श्रीमती प्रियंका मनहर शिक्षिका शासकीय नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर बिर्रा, संकुल बिर्रा, को माह नवंबर में विनोबा ऐप में बेस्ट ऑफ मंथ का पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार में श्री रामकिशोर देवांगन संकुल समन्वयक संकुल बिर्रा एवं श्रीमती सीता सूर्यवंशी संकुल प्राचार्य संकुल बिर्रा के मार्गदर्शन से श्रीमती प्रियंका मनहर द्वारा प्रतिदिन बच्चों को भाषा, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, विषय में गतिविधि कराते हुए मोबाइल के माध्यम से क्लिप बनाया गया एवं विनोबा ऐप्स में ऑनलाइन किया गया जिला के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों को कराकर मोबाइल से क्लिप बनाकर विनोबा ऐप में ऑनलाइन करते हैं जिसके द्वारा अंको का निर्धारण होता है जिसमें श्रीमती प्रियंका मनहर शिक्षिका ने नवंबर माह में बच्चों को मोबाइल से भाषा, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, विषय पर गतिविधि कराते हुए विनोबा ऐप्स में ऑनलाइन किए ऑनलाइन करने पर उनको नवंबर माह में बेस्ट ऑफ मंथ का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा, एम.पी.सिंह जिला शिक्षा अधिकारी जिला जांजगीर चांपा बसंत चतुर्वेदी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, हिरेन्द्र वेहार खंड समन्वयक बम्हनीडीह के द्वारा दिया गया इस उपलब्धि के लिए पंचराम कश्यप प्रधान पाठक, संतोष यादव प्रधान पाठक, श्रीमती डालिप्मा तुमानिया शिक्षिका, श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, श्रीमती सरिता चौहान, श्रीमती पूजा पटेल, श्रीमती सरोजनी श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती बीना डड़सेना, तुलेश्वर देवांगन , घनश्याम देवांगन , नागेश देवांगन, मनबोध पटेल, प्रमोद कुमार कश्यप, के अलावा संकुल केंद्र बिर्रा के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।
