सक्ती

तकनीकी त्रुटि के कारण नवंबर माह में कम खाद्यान्न प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को पात्रतानुसार शेष खाद्यान्न का किया जाएगा वितरण

सक्ती –  जिले में तकनीकी त्रुटि के कारण माह नवम्बर 2026 में खाद्यान्न वितरण के दौरान अनेक हितग्राहियों को ई-पास मशीन में खाद्यान्न की मात्रा कम प्रदर्शित होने के कारण निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न प्राप्त हुआ था। इसके कारण कई राशनकार्डधारियों को उनके पात्रतानुसार खाद्यान्न नहीं मिल पाया था। वर्तमान में खाद्यान्न आवंटन संबंधी तकनीकी त्रुटि का सुधार कर लिया गया है तथा आवश्यक खाद्यान्न का भंडारण भी कर लिया गया है।
       जिन राशनकार्डधारियों को माह नवम्बर 2026 में निर्धारित पात्रता से कम खाद्यान्न प्राप्त हुआ है, उन्हें उनकी पात्रतानुसार शेष खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित हितग्राही शेष खाद्यान्न का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।