सौर सुजला योजना से किसान कबीर चरण गबेल को मिली सिंचाई की सुविधा, खेती की लागत में हो रही बचत

सक्ती – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानी सामने आ रही हैं। सौर सुजला योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर पंप की सुविधा दी जा रही है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 में विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम जाजंग के किसान श्री कबीर चरण गबेल को सोलर पंप की सुविधा प्राप्त हुई है। योजना के तहत उन्हें विभागीय अनुदान राशि 2,26,351 रुपये का लाभ मिला है। सोलर पंप लगने से किसान को अपने 0.9 हेक्टेयर खेत की सिंचाई की सुविधा मिल रही है। सोलर पंप सूर्य की रोशनी से चलता है, जिससे सिंचाई के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती। इससे किसान के हर महीने का खर्च बच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली की समस्या कई बार होती है, उस स्थिति में सोलर पंप दिनभर बिना रुकावट के सिंचाई में सहायक हो रहा है। साथ ही इससे किसी प्रकार का प्रदूषण या शोर नहीं होता। हितग्राही कबीर चरण गबेल ने बताया कि सोलर पंप लगाने से सिंचाई की सुविधा हो रही है। इसे चलाने के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे किसानों का हर महीने का खर्च बचता है। सोलर पंप से वे अपने लगभग 0.9 हेक्टेयर खेत की सिंचाई कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आभार व्यक्त किया।
