सक्ती

महाराजा अग्रसेन जयंती पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

महाराजा अग्रसेन जयंती पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक kshititech

सक्ती – महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2026 द्वारा बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 5 अक्टूबर सोमवार को किया गया, कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी, हटरी धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे विविध शानदार आकर्षक सुंदर वेशभूषा में नजर आए जिसमें प्रमुखता महाराजा अग्रसेन, भगवान वासुदेव ,सब्जी वाली बाई   ,हनुमान जी ,नारद जी, विक्रम बेताल ,डॉक्टर नर्स, पंडित जी और सामाजिक बुराई से  दूर रहने के लिए संदेश बच्चों ने मंच के माध्यम से  दिया , बच्चे अपनी अपनी प्रस्तुति पर विभिन्न सांस्कृतिक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचे, जिसने सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी और महाराजा अग्रसेन जी के एकता, समानता, सहयोग और अहिंसा के संदेश को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी बच्चों का उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। निर्णायकों ने वेशभूषा, प्रस्तुति और संदेश के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष  श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति गौरव की भावना जागृत होती है। महाराजा अग्रसेन जी की आदर्शो से  प्रेरणा लेकर हम संकल्प लें कि समाज की प्रगति में अपना योगदान देंगे और आने वाली पीढियां के लिए एक सशक्त संस्कारित एवं समृद्ध अग्रवाल समाज  का निर्माण करेंगे । कार्यक्रम में सभी  बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया,  इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति सक्ती 2026 के पदाधिकारी, महिला मंडल एवं  अभिभावक उपस्थित थे।