सक्ती

4 अक्टूबर दिन रविवार को शुभम ग्रीन्स में अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आनंद मेले का किया गया भव्य आयोजन

इस मेले में अग्रवाल समाज के सभी छोटे बड़ों ने आयोजित कार्यक्रम का लुफ्त उठाया

सक्ती – सक्ती शहर के शुभम ग्रीन्स में 4 अक्टूबर के शाम श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आनंद मेले का आयोजन किया गया। इस आनंद मेले में जहां स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लोगों ने उठाया। तो वहीं मजेदार गेम्स, मनोरंजन,बच्चों के लिए खास आकर्षण एवं परिवार सहित दोस्तों के लिए मस्ती का एक शानदार मौका लोगों के लिए था. शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुए इस मेले में घंटो तक शहर के समाज बंधु परिवार के साथ पहुंचे तथा इस मेले में अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से स्टॉल बनाए गए थे जहां अपार भीड़ के साथ लोगों ने इस पूरे आयोजन को एक यादगार आयोजन बना दिया। तो वहीं इस पूरे आनंद मेले के स्टाल में प्रमुख रूप से मित्तल परिवार, जिंदल परिवार, रतेरिया परिवार, हन्नी एंड टीम, खुशी और प्राची, उन्नति ओवी प्रगति। सौरभ एंड टीम, महिला समिति, जयंती समिति, रितु और रिंकू, महाकाल आइसक्रीम, मालखरौदा झूला, नैतिक और टीम, आयान एंड टीम, अर्पित और टीम, विकास पिंटू, अमित कालू सहित सभी लोगों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति इस आनंद मेले में दी। तथा लोगों ने आनंद मेंले के आयोजन की जमकर प्रशंसा की। तो वहीं पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव के सभी सदस्य तत्परता के साथ जुटे रहे एवं तरह-तरह के व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया।