सक्ती

महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए शानदार मजेदार वैरायटी ऑफ स्प्राउट प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

सक्ती – श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव महिला समिति सक्ती  द्वारा एक अनूठी एवं स्वास्थ्यवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष महिलाओं और बालिकाओं के लिए ”वैरायटी ऑफ स्प्राउट” प्रतियोगिता रखी गई, जो आकर्षण का केंद्र बनी। कार्यक्रम हटरी  धर्मशाला में  2 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर में आयोजित किया गया था , जिसमें  अधिक संख्या मे महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मूंग, चना, मेथी जैसे विभिन्न अनाजों से हेल्दी, टेस्टी और आकर्षक स्प्राउट्स की वैरायटी बनाकर प्रस्तुत किया, कई प्रतिभागियों ने स्प्राउट्स को चाट, सलाद  के रूप में सजाया।
      निर्णायक मंडल ने पोषण, स्वाद, प्रस्तुति और नवीनता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। समाज की महिला अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और मिलेट्स व अंकुरित अनाज को दैनिक भोजन में शामिल करने का संदेश देना था, जो महाराजा अग्रसेन जी के समृद्धि और स्वास्थ्य के सिद्धांत से जुड़ा है। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी कला का शानदार अद्भुत प्रदर्शन किया, इस अवसर पर अग्रवाल समाज की महिलाएं एवं बालिकाएं अधिक संख्या में उपस्थित रही ।