श्री महाराजा अग्रसेन जयंती पर सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन


सक्ती – महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज, सक्ती द्वारा एक अभिनव एवं ज्ञानवर्धक सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विगत 2 अक्टूबर शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय हटरी धर्मशाला में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस बार खेल को नया रूप देते हुए सांप को बुराइयों – झूठ, लालच, अहंकार का प्रतीक और सीढ़ी को अच्छाइयों – दान, सेवा, सत्य, सहयोग का प्रतीक बनाया गया। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सक्ती 2026 के अध्यक्ष विकास अग्रवाल (विक्कू दुल्हन ) ने बताया कि इस वर्ष अग्रवाल समाज के सभी वर्गों के लिए एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक मनोरंजन प्रतियोगिता का आयोजन समिति के द्वारा संपन्न करवाया जा रहा है सभी प्रतियोगिताएं प्रतिदिन उत्साह पूर्वक संपन्न हो रही है, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को खेल-खेल में महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत “एक रुपया, एक ईंट” और समाजवाद के संदेश से जोड़ना है। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। सांप सीढ़ी प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशु पिता कैलाश अग्रवाल द्वितीय समर्थ पिता अनुराग अग्रवाल रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2026 के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
