जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा 28 सितंबर को किया जाएगा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- महामहिम राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की भी की जाएगी मांग
सक्ती – जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा 28 सितंबर 2026 दिन- सोमवार को भारत के मुख्य निर्वाचन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष रश्मि गभेल ने बताया किअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा , भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारी दबाव में लिए गए निर्णय एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा SIR द्वारा नामों को जोड़ना,घटाना तथा IT प्रणाली को दिल्ली में केन्द्रीकृत कर अन्य दो चुनाव आयुक्तों को दरकिनार कर एकतरफा फैसला लिये जाने की के मामले को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त खुलासा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रूख को स्पष्ट करता है , जिन्होंने वोट चोरी के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मनमानी करते हुये लगातार संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी कार्य किया जा रहा है। इसके विरोध में पैदल मार्च कर मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जायेगा। एवं महामहिम राष्ट्रपति से उन्हें बर्खास्त करने संबंधी ज्ञापन, कलेक्टर महोदय को दिया जायेगा। कांग्रेस सक्ती जिला की अध्यक्ष रश्मि गभेल ने 28 सितंबर को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, माननीय विधायक गण, पूर्व विधायक गण , ब्लाक/नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, समस्त पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण , पंचायत एवं बूथ अध्यक्षगण, नगरीय निकाय एवं पंचायत पदाधिकारी गण , किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति मोर्चा, असंगठित मजदूर कांग्रेस,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल , छात्र संगठन , अल्पसंख्यक एवं समस्त अनुषांगिक संगठन, कांग्रेस जन , गणमान्य नागरिको को रेस्ट हाउस सक्ती में 02 बजे दोपहर पहुंचने का आग्रह किया है। तथा रेस्ट हाउस सक्ती से पैदल मार्च करते हुए अग्रसेन चौक तक जाकर वहां पुतला दहन किये जाने की जानकारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार समस्त पदाधिकारियो की उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी ।
