सक्ती

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

नया बाराद्वार के अटल परिसर के पास राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने किया प्रभावी मंचन

पीएम आवास, उज्ज्वला, फसल बीमा, महतारी वंदन व लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने शासकीय योजनाओं की दी जानकारी kshititech
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने शासकीय योजनाओं की दी जानकारी kshititech

सक्ती – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं छात्राओं द्वारा नया बाराद्वार स्थित अटल परिसर के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन एवं कलेक्टर जिला सक्ती श्रीमती जयश्री जैन, जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन तथा डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत के निर्देशानुसार, संस्था के प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले के मार्गदर्शन एवं प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चेतन साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में  सांसद प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति रामावतार साहू, जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा, नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, पार्षद अजय राजपूत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत के साथ हुई।
       इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के कौशल को परिष्कृत करती हैं। समाज सेवा के माध्यम से छात्राएं जनजागरूकता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सांसद प्रतिनिधि रामावतार साहू ने भी छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की तैयारी एवं प्रभावी प्रस्तुति के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं पार्षद अजय राजपूत ने भी छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की।
        नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी योजना, नशामुक्ति, सरस्वती साइकिल वितरण योजना एवं आयुष्मान कार्ड योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाई। छात्राओं ने सहज एवं प्रभावी संवाद और अभिनय के माध्यम से योजनाओं के लाभ तथा जनकल्याणकारी उद्देश्यों को समझाया। कार्यक्रम में संस्था के प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े, प्रो. डॉ. टी.पी. टंडन, प्रो. डॉ. ज्योति कुशवाहा, प्रो. संतोष जांगड़े, प्रो. अनिल खर्रा, प्रो. डॉ. विद्या राय सागर, प्रो. पल्लवी प्रधान सहित छात्राओं में चंचल साहू, अंकिता राठौर, गीतांजलि राठौर, मनीषा, रुक्मिणी, सरस्वती, निधि, मानसी, हीना, अदिति एवं श्रुति सहित अन्य छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े ने छात्राओं को सुंदर एवं प्रभावी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के लिए बधाई दी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने जनभागीदारी एवं जनजागरूकता के माध्यम से शासन की योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का प्रभावी संदेश दिया।