सक्ती

सक्ती के सुभाष देवांगन के सुपुत्र अनुभव देवांगन ने एमबीबीएस में हासिल की सफलता

मेडिकल कॉलेज नागपुर में हुआ एडमिशन

सक्ती –  छत्तीसगढ़ प्रदेश में सक्ती के सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष देवांगन के सुपुत्र अनुभव देवांगन ने मेडिकल की परीक्षा में पांचवें नंबर पर स्थान हासिल कर पूरे सक्ती को गौरवानित किया है। तथा अनुभव देवांगन का मेडिकल कॉलेज नागपुर में एडमिशन हुआ है।जिस पर देवांगन समाज सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अनुभव देवांगन शुरू से ही मेडिकल की पढ़ाई के लिए अध्यनरत था तथा वे आगे जाकर चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की सेवा करना चाहते हैं।