सक्ती
अटल परिसर अड़भार सहित विभिन्न स्थलों पर गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश


सक्ती – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मालखरौदा विकासखण्ड में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली। अटल परिसर अड़भार में नागरवासियों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को साकार किया। एक साथ प्रज्वलित दीपों से परिसर प्रकाशमय हो उठा और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। अटल परिसर के साथ-साथ विकासखण्ड के विभिन्न मंदिर परिसरों, पंचायत भवनों, पीएम आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं नागरिकों ने सामूहिक सहभागिता निभाते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जन-जन का उत्सव बना दिया।
