सक्ती

सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर के टीम ने भाग लिया

सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर के टीम ने भाग लिया kshititech

सक्ती – सक्ती कांग्रेस के द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिलासपुर संभाग के अध्यक्षों का प्रशिक्षण बिलासपुर के चावला ग्रिन्स परिसर में दिनांक 10/09/26 से 12/09/26  तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें सक्ती नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। उनसे संपर्क किये जाने पर जानकारी प्राप्त हुई की प्रदेश के सभी प्रथम पंक्ति के नेताओं का प्रशिक्षण शिविर में आना हो रहा है अखिल भारतीय कांग्रेस के भी मास्टर ट्रेनर्स भी प्रशिक्षण दे रहें हैं। प्रशिक्षण में कांग्रेस का इतिहास, गठन की मूल भावना और कांग्रेस का पूरे देश में एक सशक्त राजनीतिक पार्टी में किस तरह स्थापना हुआ की जानकारी,पूरे देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और आजादी प्राप्त करने तक आंदोलन  करते रहे। प्रशिक्षण में हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता को अपने आचरण, सर्वसमाज,सर्वधर्म का सम्मान और अन्याय के विरुद्ध सत्य और अहिंसा के मार्ग में चलकर न्याय प्राप्त होने तक संघर्ष कर सफल होने की राह बताई जा रही है। राकेश राठौर ने इस पूरे आयोजन के लिए संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ ही साथ पूरे वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा है कि भविष्य में और भी इस तरह से आयोजन किये जाते रहें। प्रशिक्षण पूरे स्वस्थ और उत्साहपूर्ण रूप से हो रहा है।