डॉक्टर श्रीमती प्रियंका शुक्ला को मिली डॉक्टरेट की उपाधि


सक्ती /बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल के संचालक डॉक्टर श्रीमती प्रियंका शुक्ला को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के द्वारा वाणिज्य विषय में शोध कार्य करने के लिए डॉक्टरेट की मानक उपाधि प्रदान की गई है। डॉक्टर श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय मार्गदर्शक डॉक्टर अनूप कुमार राय एवं अपने माता-पिता, व पति साकेत शुक्ला और ससुर डॉक्टर ईश्वर प्रसाद शुक्ला को दी है।
डॉक्टर श्रीमती प्रियंका शुक्ला को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉक्टर शुभम शुक्ला एमबीबीएस एमडी जनरल मेडिसिन, डॉ श्रीमती आकृति शुक्ला, मनोज कुमार तिवारी, रामकिशोर देवांगन, फ़िरत राम साहू, भागीरथी देवांगन, देव प्रसाद तिवारी, राजकुमार पटेल, रामकुमार शुक्ला, एकादशीया साहू, रितेश रमण सिंह ,मणिलाल कश्यप, देवचंद यादव और अभिषेक कुमार देवांगन ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। इसके साथ ही पूरा बिर्रा अंचल में खुशी की लहर है।
