सक्ती

सीजेएम सुश्री शुभदा गोयल ने किया उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण

बंदियों के लिए दी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली सीजीएम मैडम ने। जेलर विजय पटेल भी रहे मौजूद

सीजेएम सुश्री शुभदा गोयल ने किया उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण kshititech

सक्ती –  09 सितंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री शुभदा गोयल द्वारा नवीन उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी अंकिता देवदास साथ में उपस्थित रहीं। जेलर विजय पटेल भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सीजेएम द्वारा बंदियों को प्रदान किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी गई इसके साथ ही मुलाकात रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा जेल की सभी बैरकों में जाकर बंदियों की स्थिति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई। इस दौरान जेल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।