बिर्रा में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का हुआ आयोजन


सक्ती / बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के आचार्य चाणक्य सभागार में प्रबुद्ध भारती बिर्रा के तत्वाधान में 6 सितंबर दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से शिक्षक सम्मान समारोह 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल सिंहा पूर्व विधायक एवं सभापति जिला पंचायत सक्ती एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत चतुर्वेदी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह ने किया। विशिष्ट तिथि के रूप में ग्राम पंचायत बिर्रा के प्रथम नागरिक एकादशीया साहू सरपंच प्रतिनिधि एवं मणिलाल कश्यप वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाज सेवक ,पूर्व सरपंच देवप्रसाद भारद्वाज, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नीलांबर सिंह, भागीरथी देवांगन और भागवत आचार्य पंडित गीता प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा हमारे देश भारत के प्रख्यात दार्शनिक व महान शिक्षाविद एवं हमारे देश भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित और प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन और ज्ञान के देवी माता सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल सिंहा पूर्व विधायक एवं सभापति जिला पंचायत सक्ती ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का प्रकाश रूपी ज्वाला को कोई खंडित नहीं कर सकता है । उस प्रकाश रूपी ज्वाला को कोई देखे या न देखे ,कोई अच्छा कहे या न कहे। लेकिन उस प्रकाश रूपी ज्वाला को कोई भी रोक नहीं सकता है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर उन मेरे सभी गुरुओं को मैं नमन करता हूं जिन्होंने मुझे शिक्षा रूपी ज्ञान का प्रकाश देकर इस मुकाम पर पहुंचाया है। यहां पर उपस्थित मेरे गुरुजी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं और इसके साथ ही उसका मैं आभारी रहूंगा। बिर्रा के लिए चाहे शिक्षा की क्षेत्र में हो या चाहे कोई भी क्षेत्र में हो मैं काम करने के लिए तैयार हूं। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल और फूल माला के साथ स्वागत किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसंत चतुर्वेदी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे सभी सेवानिवृत शिक्षकों ने जो बीज अंकुरित किया था । सेवानिवृत शिक्षकों ने शिक्षा के ज्ञान रूपी प्रकाश का बीज बोए थे , वे सभी आज अंकुरित एवं पुष्पित और पल्लववीत हो गया है। इसके साथ ही हमारे अभी वर्तमान के शिक्षक गण जो बीजा बो रहे हैं ओ भी अंकुरित एवं पुष्पित और पल्लववित हो रहा है। शिक्षा संस्कृति और सभ्यता की दीप माली प्रज्वलित कर संस्कृति वाहक का गुरुत्वतर दायित्व निभाने वाले ऐसे सभी शिक्षकों का योगदान अवदान अक्षय एवं प्रेरणादाई बना रहेगा। मैं सभी गुरु जनों का हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। गुरुओं के द्वारा ही हम सभी आज इस मुकाम को हासिल किए हैं। मैं व्यवस्था के तहत आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के पद पर पहुंचा हूं। यह आप सभी के सहयोग एवं स्नेह और गुरुओं की आशीर्वाद से संभव हुआ है। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भागीरथी देवांगन ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को गीता प्रसाद तिवारी एवं एफ एल साहू और अन्य अतिथियों ने भी गुरु के महत्व को बताते हुए शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रबुद्ध भारती बिर्रा के उपाध्यक्ष एवं शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा के संचालक मनोज कुमार तिवारी ने किया। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का साल एवं श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सभी का सम्मान किया गया है। कार्यक्रम के अंत में प्रबुद्ध भारती बिर्रा के अध्यक्ष बुद्धेश्वर कुमार कश्यप ने आभार प्रकट करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पीतांबर कश्यप शिक्षक और रामकिशोर देवांगन संकुल समन्वयक बिर्रा का विशेष सहयोग रहा है।
इस शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में रामकिशोर देवांगन संकुल समन्वयक संकुल केंद्र बिर्रा, ललहाराम कश्यप, उमाशंकर तिवारी, मोहनलाल कश्यप, नंदलाल श्रीवास, रामसागर कश्यप, बी एल सागर संचालक कैरियर पॉइंट किड्स स्कूल बिर्रा,पंचराम कश्यप प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर बिर्रा, जयंत कश्यप, पीतांबर कश्यप, तेरस राम, संतोष कश्यप, नोहर राम साहू, जगदीश बंजारे, पीतांबर कश्यप, श्रवण थवाईत, लक्ष्मी देवांगन, मुरारी लाल थवाईत, राघवेंद्र पांडे, प्रवीण तिवारी, तीजू राम साहू आदि के अलावा शिक्षक गण और गणमान्य नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
