नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिले की नई कलेक्टर मैडम का स्वागत

शहर वासियों की ओर से उन्हें जिले में पदस्थापना की दी बधाई
सक्ती – नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष सुंदर अग्रवाल ने 31 अगस्त को सक्ती जिले की भारतीय प्रशासनिक सेवा की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन से मुलाकात की। इस दौरान श्यामसुंदर अग्रवाल ने सक्ती शहर वासियों की ओर से जिले की प्रशासनिक मुखिया का स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें सक्ती शहर में चल रहे विकास कार्यों एवं आने वाले दिनों में जरूरत अनुसार नए कार्यों से भी अवगत कराया। साथ ही कलेक्टर मैडम से सक्ती जिला मुख्यालय होने के नाते नई योजनाओं के लिए भी विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं जिला प्रशासन के समस्त कार्यों में नगर पालिका की ओर से भी सहयोग करने की बात कही। इस दौरान जिले की कलेक्टर जय श्री जैन ने भी नगर पालिका अध्यक्ष से आत्मीयता पूर्ण मुलाकात करते हुए उनसे कहा की सक्ती नगर पालिका क्षेत्र जिले की मुख्यालय है। तथा शहर में शासन की मंशा अनुरूप स्वच्छता। स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर हो। इस दिशा में सभी मिलजुल कर काम करें एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक मिले यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
