सक्ती

बेरी मंदिर के मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ट का हुआ निधन

हरियाणा स्थित मां भीमेंश्वरी देवी बेरी मंदिर में दशको तक पुजारी के रूप में दी सेवाएं

बेरी मंदिर के मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ट का हुआ निधन kshititech

सक्ती –  हरियाणा राज्य में स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी के मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे देशभर एवं बेरी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुरुषोत्तम वशिष्ठ लंबे समय से मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा और श्रद्धालुओं के प्रति सरल व्यवहार के कारण क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान था। लोगों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और सरल स्वभाव को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धालुओं व गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह कुलदीप वशिष्ठ के पूज्य पिता थे। तथा उनके निधन पर देशभर के विभिन्न स्थानों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।