सक्ती

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण

सक्ती – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित कलेक्टर निवास के कर्मचारी उपस्थित थे।