सक्ती

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ आपदा से निपटने मॉक ड्रिल की तैयारी, नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ आपदा से निपटने मॉक ड्रिल की तैयारी, नागरिकों से सहयोग की अपील kshititech

सक्ती –  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली) तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेना और आम जनता को जागरूक करना है।
प्रशासन ने की स्पष्ट अपील—घबराने की कोई आवश्यकता नहीं
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह आयोजन केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया  है। इसलिए नागरिकों से अपील की जाती है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराएं।
नागरिकों के लिए विशेष निर्देश:
शांति बनाए रखें: अभ्यास के दौरान पूरी तरह शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफरातफरी या घबराहट से बचें।
अफवाहों से दूर रहें: असत्य या भ्रामक जानकारियों को साझा करने से बचें और दूसरों तक केवल सही व आधिकारिक जानकारी ही पहुंचाएं।
प्रशासन का सहयोग करें: जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सहयोग करें, जिससे किसी भी वास्तविक आपदा के समय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जा सके।