अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सक्ती शाखा द्वारा 15 अगस्त किया जाएगा तीज महोत्सव का आयोजन शुभम ग्रीन्स में


सक्ती। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सक्ती शाखा द्वारा 15 अगस्त, तीज के पावन अवसर पर शुभम ग्रीन्स में भव्य तीजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
इस उत्सव में नई-नई बहू-बेटियों के लिए सरप्राइज गेम, अविवाहित बेटियों के लिए डांस, विवाहित महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता एवं कई मनोरंजक सरप्राइज गेम्स रखे गए हैं।
साथ ही झूला उत्सव, गजरा उत्सव, राधा-कृष्ण के साथ डांस और स्वादिष्ट खाने-पीने के अनेक व्यंजनों का आनंद भी मिलेगा। जो भी बहनें एवं बेटियां प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहती हैं, वे अपना नाम समिति में रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। सभी बहनों और बेटियों को मिलकर इस तीज उत्सव को हंसी-खुशी, उमंग और उत्साह के साथ मानने को कहा गया है यह कार्यक्रम 15 अगस्त को शाम 3:00 बजे से हटरी चौक स्थित शुभम ग्रीन्स में आयोजित होगा। समिति के सदस्यों ने महिलाओं को आमंत्रित करते हुए कहा है कि आइए, तीज के रंग में रंग जाएं और इस खूबसूरत उत्सव का भरपूर आनंद उठाएं ।

